Tue, 16 Jun 2026
Breaking News
सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम |

अररिया : सड़क पर पसरा मातम: नो एंट्री तोड़ काल बनकर दौड़ा ट्रक, महिला की कुचलकर मौत; धूं-धूं कर जला NH 327E

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, May 27, 2026 / Post views : 214

Share:

सड़क पर पसरा मातम: नो एंट्री तोड़ काल बनकर दौड़ा ट्रक, महिला की कुचलकर मौत; धूं-धूं कर जला NH 327E

रानीगंज में महाजाम हादसे के बाद करीब 4 घंटे तक ठप रहा आवागमन।

मायके से लौट रही थी मृतका मिरदोल से अपने घर खेरूगंज बनगमा आने के दौरान मदरसा चौक पर हुआ हादसा।

रानीगंज (अररिया)।

अररिया-त्रिवेणीगंज एनएच 327 ई स्थित रानीगंज बस स्टैंड के समीप सोमवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब 'नो एंट्री' के नियमों को धता बताकर काल बनकर दौड़ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को रौंद दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई।

मायके से घर लौट रही महिला बनी काल का ग्रास।

मृतका की पहचान बनगमा पंचायत के खेरूगंज गांव निवासी मोहम्मद तनवीर की 35 वर्षीय पत्नी शबाना खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शबाना अपने मायके मिरदोल गई हुई थीं। सोमवार को वह अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके मिरदोल से वापस अपने घर खेरूगंज बनगमा आ रही थीं।

जैसे ही उनकी बाइक रानीगंज बाजार के मदरसा चौक के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहा भतीजा छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसे मामूली चोटें आईं, लेकिन शबाना खातून सीधे ट्रक के भारी पहियों की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ मोर्चा।

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस खौफनाक मौत से भड़के स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित लोगों ने एनएच 327 ई को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया और बीच सड़क पर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप

"बाजार क्षेत्र में 'नो एंट्री' लागू होने के बावजूद पुलिस की ढिलाई के कारण भारी और बेकाबू वाहन दिनदहाड़े एंट्री कर रहे हैं। प्रशासन की इसी लापरवाही ने आज एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं और एक महिला की जान ले ली।"

पुलिस के कड़े आश्वासन के बाद 4 घंटे बाद हटा जाम।

हादसे और बवाल की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सतीश कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। माहौल को बिगड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता की।

पुलिस प्रशासन द्वारा तीन मुख्य आश्वासन देने के बाद करीब 4 घंटे बाद जाम हटाया जा सका

1.नो एंट्री का सख्ती से पालन।

बाजार क्षेत्र में निर्धारित समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी और मदरसा चौक पर स्थायी बैरियर लगाया जाएगा।

2. फरार चालक की गिरफ्तारी ।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

3. मुआवजा ।

मृतका के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत कोष से जल्द मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। हाईवे पर पिछले कई घंटों से फंसे सैकड़ों वाहनों को धीरे-धीरे सुरक्षित निकाला गया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें