सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल/बिहार
सावन कुमार जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय), त्रिवेणीगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शिक्षकों की उपस्थिति से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में विद्यार्थियों की विगत एक माह की उपस्थिति विवरणी की जांच करने का निदेश दिया गया l इस पर जिलाधिकारी द्वारा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, विद्यालय में कार्यरत लाइब्रेरियन के प्रमाण-पत्रों की जांच करने का भी निर्देश दिया गया।
विद्यालय में कुल 25 शिक्षक कार्यरत पाए गए, जिनमें से 19 शिक्षक उपस्थित थे, 04 शिक्षक आकस्मिक अवकाश (CL) पर तथा 02 शिक्षक प्रशिक्षण में थे।
इसके पश्चात जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा प्रखंड कार्यालय, त्रिवेणीगंज में कायाकल्प योजना सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गई। कायाकल्प योजना की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग को लंबित कार्यों को अधिकतम सीमा तक पूर्ण करने एवं सभी संबंधित विभाग को कार्य प्रारंभ करने और समय पर काम पूर्ण करने निदेश दिया गया, ताकि सभी संबंधित संस्थानों में सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
वहीं, VB-G RAM G योजना की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की संख्या बढ़ाने तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक से अधिक योग्य योजनाओं को शामिल कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
#सुपौलदस्तक #SupaulDastak #सुपौल #SupaulNews #सावनकुमार #जिलाधिकारीसुपौल #त्रिवेणीगंज #विद्यालयनिरीक्षण #सरस्वतीविद्यानिकेतन #मॉडलस्कूल #शिक्षाविभाग #शिक्षाव्यवस्था #विद्यार्थियोंकीउपस्थिति #प्रखंडकार्यालयत्रिवेणीगंज #कायाकल्पयोजना #VBG RAMG #विकासात्मकयोजनाएं #योजनाओंकीसमीक्षा #बिहारसमाचार #BiharNews #SupaulNewsToday #बिहारप्रशासन #DistrictAdministration #BreakingNews #LatestNews
विज्ञापन
विज्ञापन