Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर | सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर | सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर |

सुपौल : बिहार दिवस एवं सुपौल जिला स्थापना दिवस समारोह 2026 का भव्य आयोजन संपन्न

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 219

Share:

बिहार दिवस एवं सुपौल जिला स्थापना दिवस समारोह 2026 का भव्य आयोजन संपन्न

दिनांक 22.03.2026 (रविवार) को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन, सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस एवं सुपौल जिला स्थापना दिवस समारोह 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन सुपौल के गांधी मैदान में किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, बिहार राज्य गीत एवं आकर्षक आतिशबाजी के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह एवं उल्लास का संचार हुआ।

उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय विधायक, पिपरा, श्री रामविलास कामत, माननीय विधायिका, त्रिवेणीगंज, श्रीमती सोनम रानी, मुख्य पार्षद नगर परिषद सुपौल श्री राघवेंद्र झा, जिलाधिकारी सुपौल श्री सावन कुमार (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक सुपौल श्री शरथ आर.एस., उप विकास आयुक्त सुपौल सुश्री सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सुपौल श्री सच्चिदानंद सुमन सहित अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, जिला शांति समिति के सदस्यगण एवं जिला के अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर माननीय अतिथिगणों द्वारा बिहार दिवस एवं सुपौल जिला स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय छात्र-छात्राओं एवं अतिथि कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में हास्य कलाकार की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब हंसाया, वहीं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का समापन अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं शुभकामनाओं के साथ किया गया।

जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें