Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश |

सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Oct 14, 2026 / Post views : 94

Share:

बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, लंबित मानव क्षति के 18 मामलों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

सुपौल दस्तक न्यूज सुपौल/बिहार

बुधवार को श्री सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में बाढ़-2026 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी, सुपौल जिला/भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर सुपौल (क्रमांक-01 एवं 02) एवं निर्मली / सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल जिला को आपदा प्रबंधन अंतर्गत किए गए कार्यों से संबंधित समीक्षा करते हुए बिन्दुवार निदेश दिए गए, जो निम्न प्रकार है:-

(1) मानव क्षति एवं पशु क्षति का भुगतान जिले में विभिन्न आपदाओं से मानव क्षति का कुल 18 मामले लंबित है जबकि पशु क्षति का कोई मामला लंबित नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारियों को लंबित मानव-क्षति से संबंधित अभिलेखों का संधारण करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल को पूर्व में निर्गत समयावधि निर्धारण निर्देश (पत्रांक-885-2/आ०प्र०, दिनांक-03.07.2026) के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि यदि किसी अंचल में मानव क्षति अथवा पशु-क्षति का मामला लंबित पाया जायेगा, तो उनके विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी। (2) नाव/नाविकों का भुगतान बाढ़ 2026 के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों हेतु विभिन्न अंचलों में परिचालित नावों के भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित बाढ़ प्रभावित अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि नाविकों के लॉग बुक का सत्यापन कर अभिलेख का संधारण करते हुए अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर अनुमंडल पदाधिकारी को अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

(3) गृहक्षति का भुगतान : जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के संबंध में संबंधित अंचल अधिकारी को निदेशित किया गया कि क्षतिग्रस्त मकानों का भौतिक सत्यापन कराते हुए प्रभावित परिवारों को नियमानुसार गृहक्षेति अनुदान की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित कराना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर सुपौल क्रमांक-01 एवं 02 को निदेश दिया गया कि सभी गृहक्षति का सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन संबंधित अनुमडल पदाधिकारी को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। अंचल अधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि दो दिनों के भीतर भी घूरन पंचायत में कटाव हुआ है, जिसका सर्वे कराया जा रहा है, जिसे अविलंब पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

(4) सामुदायिक रसोई एवं सुखा राशन का भुगतान बाढ़ 2026 में संचालित सामुदायिक रसोई एवं सुखा राशन के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि सामुदायिक रसोई के संचालन में प्रयुक्त सामग्रियों एवं आपूर्तिकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराये गये बिलों की सुक्ष्मता से जाँच करने हेतु गठित लेखा परीक्षा एवं वित्तीय औचित्य सत्यापन हेतु अनुमंडलवार उच्च स्तरीय जाँच समिति (आदेश ज्ञापांक-1570-2/ आ०प्र०, दि०-05.10.2026) को अभिश्रव ससमय उपलब्ध करायेंगे एवं समिति के सदस्य तत्समय के फोटोग्राफ्स / वीडियो क्लीप को साक्ष्य मानते हुए भुगतान संबंधी अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

(5) आपदा मित्रों का भुगतान जिलाधिकारी द्वारा आपदा मित्रों के भुगतान के संबंध में की गयी समीक्षा के क्रम में बाढ़ प्रभावित अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निदेश दिया गया कि बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से सेवा देने वाले सभी प्रतिनियुक्त आपदा मित्रों के मानदेय एवं दैनिक भत्ते का भुगतान श्रम विभाग के अधिसूचना के अनुरूप करना सुनिश्चित करेंगे।

(6) नाव परिचालन : नाव परिचालन के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा वैशाली जिले में नाव दुर्घटना के मद्देनजर सभी अनुमंडल पदाधिकारी / सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता / सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी, सुपौल जिला को निदेशित किया गया कि आपदा एवं सामान्य गतिविधियों के दौरान भी नाव परिचालन से जुड़े मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

#SupaulDastak #सुपौलदस्तक #SupaulNews #सुपौलन्यूज #Supaul #सुपौल #BiharNews #बिहारन्यूज #बाढ़2026 #बाढ़राहत #राहतएवंबचावकार्य #जिलाधिकारीसुपौल #सावनकुमार #सुपौलप्रशासन #आपदाप्रबंधन #बाढ़पीड़ित #मानवक्षतिपूर्ति #गृहक्षतिअनुदान #सामुदायिकरसोई #नावपरिचालन #BiharFlood2026 #FloodRelief #DisasterManagement #SupaulDM #BiharGovernment

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें