Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर | सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर | सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर |

सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 24

Share:

सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की पहल रंग लाई

रिपोर्ट- राजेश कुमार रंजन,संपादक, सुपौल दस्तक अखबार

सुपौल/दरभंगा। कोसी और मिथिलांचल के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सुपौल से दरभंगा तक प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कराने की मंजूरी दे दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को जल्द से जल्द परियोजना की व्यवहार्यता का अध्ययन कर डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग सुपौल के बेरिया मंच से मधेपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद सड़क की अंतिम रूपरेखा, लंबाई, निर्माण लागत, भूमि अधिग्रहण तथा निर्माण की समय-सीमा तय की जाएगी। इसके बाद परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

बताया जा रहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। उनकी पहल और लगातार प्रयासों के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर तैयार कराने की स्वीकृति प्रदान की है।

इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से सुपौल, मधुबनी और दरभंगा सहित आसपास के कई जिलों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कोसी और मिथिलांचल के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा, यात्रा का समय कम होगा तथा व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी। इसके अलावा क्षेत्र का संपर्क पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, भूटान और बांग्लादेश के व्यापारिक मार्गों से भी बेहतर होने की संभावना है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।

हालांकि फिलहाल परियोजना प्रारंभिक चरण में है। डीपीआर तैयार होने और उसके अनुमोदन के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई होगी। फिर भी केंद्र सरकार के इस निर्णय से कोसी और मिथिलांचल क्षेत्र के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें