सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क किनारे धान के खेत में पानी के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई मामला पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 5 का है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे धान के खेत में भरे पानी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इसकी सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पिपरा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं, ग्रामीणों के अनुसार वह व्यक्ति दुर्गा पूजा का फुल तोड़कर शहरी क्षेत्रों में बेचा करता था इस संबंध में जानकारी देते हुए पिपरा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया गया है पुलिस के अनुसार, मृतक ने बैंगनी रंग का हाफ पैंट और काले-सफेद चेक वाली शर्ट पहन रखी थी। फिलहाल व्यक्ति की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
#SupaulDastak #SupaulNews #Supaul #Pipra थाना #PipraNews #BiharNews #BreakingNews #SupaulPolice #शव_बरामद #धान_के_खेत_में_शव #अधेड़_व्यक्ति_का_शव #सुपौल_समाचार #पिपरा_थाना #पथरा_दक्षिण #पुलिस_जांच #फॉरेंसिक_टीम #मौत_की_जांच #BiharBreakingNews #CrimeNews #LatestNews #RajeshKumarRanjan #SupaulDastakNews #GroundReport
विज्ञापन
विज्ञापन