ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर
सुपौल दस्तक न्यूज,पिपरा/सुपौल
पिपरा (सुपौल) थाना क्षेत्र के एनएच-327 ई पर निर्मली चौक से पश्चिम सोमवार की शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सोमवार शाम अपाचे बाइक बीआर 50 टी 9133 बाइक और बिना नंबर की गाड़ी पावर ट्रेक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बाइक को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। खास बात यह है कि बिजली के खंभे सड़क से काफी दूरी पर लगे हुए हैं, इसके बावजूद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर वहां तक पहुंच गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है खबर लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा।
हादसे की सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने में जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।
इधर, स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार को हादसों की प्रमुख वजह बताते हुए चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि एनएच-327 ई पर वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं रहने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने, नियमित जांच अभियान चलाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
#SupaulDastak #SupaulDastakNews #SupaulNews #Supaul #Pipra #BiharNews #BreakingNews #RoadAccident #TractorBikeAccident #AccidentNews #NH327E #SupaulPolice #SadarHospitalSupaul #BiharBreakingNews #RoadSafety #TrafficSafety #बिहार_समाचार #सुपौल_समाचार #पिपरा #सड़क_दुर्घटना #सुपौल_दस्तक
विज्ञापन
विज्ञापन