Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा |

सुपौल : सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Ranjan / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 230

Share:

सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

सुपौल |

सुपौल थाना कांड संख्या-249/26 में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लापता युवक के हत्या मामले का उद्भेदन कर दिया है। सदर थाना में प्रेस को सम्बोधित करते SP सरथ आरएस ने बताया की इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

बताया की , दिनांक 01अप्रैल 2026 को सदर थाना क्षेत्र के चकडुमरिया पूर्णवास वार्ड संख्या-10 निवासी 25 वर्षीय वाजिद अली के लापता होने की सूचना उनके परिजनों द्वारा थानाध्यक्ष सुपौल को दी गई थी। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम को मानवीय सूचना, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से मामले के खुलासे और लापता युवक की बरामदगी का जिम्मा सौंपा गया।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर चंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चंदन कुमार ने खुलासा किया कि वाजिद अली की हत्या ओम प्रकाश कामत ने की है।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 अप्रैल 2026 को ओम प्रकाश कामत को नेपाल बॉर्डर के समीप जोगबनी बाजार से गिरफ्तार कर सुपौल लाया। पूछताछ में ओम प्रकाश कामत ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने वाजिद अली को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे और प्लास्टिक में लपेटकर अपने सिटी रिक्शा से खरबौनी पुल के पास ले जाकर फेंक दिया और पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया।

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर खरबौनी पुल के पास से शव बरामद किया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, खून से सना दबिया भी बरामद किया गया है। बरामद सभी साक्ष्यों को एफएसएल टीम द्वारा सुरक्षित किया गया है।

इस मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों—

ओम प्रकाश कामत (पिता: किशोरी कामत, निवासी: चकडुमरिया वार्ड नं-10, सुपौल)

चंदन कुमार (पिता: सीताराम कामत, निवासी: चौहट्टा, थाना किशनपुर, सुपौल)

को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें