Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण |

: खुरहान खेल महोत्सव-2025,चार हजार से अधिक प्रतिभागी लेंगे भाग

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, May 26, 2025 / Post views : 705

Share:
मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड में शुक्रवार को तीन दिवसीय खुरहान खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस महोत्सव का उद्घाटन डीआईजी मनोज कुमार, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, एसडीएम एसजेड हसन एवं मुखिया मंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों का होना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा, "अब वह समय नहीं रहा जब खेल को केवल मनोरंजन माना जाता था। आज खेल के क्षेत्र में भी उज्ज्वल करियर की संभावना है।" उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की और कहा कि "खेलों से बच्चे नशे की आदतों से भी दूर रहते हैं।" डीआईजी ने यह भी चिंता जताई कि मधेपुरा के कुछ थाना क्षेत्रों में नशे की लत, विशेषकर स्मैक, फैल रही है। उन्होंने समाज से इसे रोकने में सहयोग की अपील की। "जो खिलाड़ी होता है, वह अपराधी नहीं हो सकता," उन्होंने जोड़ा। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। राज्य के प्रत्येक पंचायत में खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल सके। उन्होंने कहा, "खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करने की सीख देता है।" खेल महोत्सव के प्रायोजक, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुरारी प्रताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन में चार हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। महोत्सव के दौरान कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समापन समारोह 25 मई को आयोजित होगा, जिसमें मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा, एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा शामिल होंगे। आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को खेल ड्रेस, स्कूल बैग, ट्रैक सूट, विजेताओं को मेडल और आकर्षक उपहार, एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें