Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Jul 27, 2025 / Post views : 147
बड़ी खबर मधेपुरा से
पुलिस वैन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 लोग घायल सिंहेश्वर से मधेपुरा जा रही थी गाड़ी, सभी का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
सड़क हादसे में घायल महिला।
मधेपुरा में एनएच-106 पर जजहट सबैला में रविवार को तेज रफ्तार पुलिस वैन ने पीछे से एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत दो महिला और दो पुरुष घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस वैन सिंहेश्वर से मधेपुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान जजहट सबैला में बजरंगबली मंदिर के पास उसने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस वैन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग। सिंहेश्वर से घर लौट रहे थे
घायल शिबू सादा ने बताया कि वे लोग सिंहेश्वर से अपने गांव धबौली जा रहे थे। ई-रिक्शा पर कुल छह लोग सवार थे। घायलों में झिटकिया निवासी ई-रिक्शा चालक मो. आफताब, शिबू सादा, धीरेंद्र सादा, सरसी देवी और सुमित्रा देवी शामिल हैं। ऑटो चालक की स्थिति गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस लाइन वैन से हुआ हादसा
सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि हादसा पुलिस लाइन वैन से हुआ है। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करवाया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन