पटना। ज्ञान बिंदु GS एकेडमी की ओर से रविवार को पटना के NIT मोड़ स्थित परिसर में भव्य BPSC ओपन सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों के साथ-साथ BPSC परीक्षा में सफल अधिकारियों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को GS एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही रोशन आनंद मंच पर पहुंचे, छात्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन के दौरान वे अपने छोटे भाई को याद कर भावुक हो गए। भावुक होने के कारण उन्होंने अपना संबोधन बीच में ही समाप्त कर कार्यक्रम स्थल से घर के लिए प्रस्थान किया।
इसके बाद कार्यक्रम का संचालन GS एकेडमी के सहयोगी शिक्षकों ने संभाला। इस अवसर पर BPSC में सफल अधिकारियों एवं अभ्यर्थियों को भारतीय संविधान की पुस्तक, पैर तथा भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अभ्यर्थियों को मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने इस प्रेरणादायक सेमिनार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद उपयोगी बताया तथा GS एकेडमी के इस प्रयास की सराहना की।
✍️ राजेश कुमार रंजन,संपादक,सुपौल दस्तक अखबार
#ज्ञानबिंदुGSAcademy #BPSC #BPSCPreparation #BPPCSeminar #Patna #PatnaNews #RoshanAnand #BPSC2026 #CivilServices #CompetitiveExams #SuccessStory #Motivation #Students #Bihar #BiharNews #Education #CareerGuidance #FutureOfficers #SupaulDastak #सुपौलदस्तक #राजेशकुमाररंजन #पटना #बिहार #बीपीएससी #प्रतियोगीपरीक्षा #सफलताकीकहानी #शिक्षा #युवाशक्ति #करियर #सेमिनार
विज्ञापन
विज्ञापन