मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल/बिहार
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सात दिन पहले मजदूरी करने घर से निकले एक अधेड़ व्यक्ति का शव निर्मली पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित खैरदहा नदी में मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी 55 वर्षीय उपेंद्र सादा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र सादा बीते 19 अक्टूबर को मजदूरी करने के लिए कुम्हैत गांव निवासी बिजेंद्र यादव के घर गए थे। लेकिन देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने पिपरा थाना पहुंचकर उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी वहीं, अब खैरदहा नदी में उनका शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी रुकिया देवी ने बिजेंद्र यादव पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी गौरव गुप्ता और पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाईट सुपौल डीएसपी गौरव गुप्ता
बाईट मृतक की पत्नी रूकिया देवी
#SupaulNews #PipraNews #SupaulCrimeNews #BiharNews #SupaulDastak #निर्मलीपंचायत #पिपराथाना #सुपौलसमाचार #खैरदहानदी #उपेंद्रसादा #बिहारन्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन