Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम |

: मधेपुरा नगर परिषद के ईओ कर्मी पर करोड़ों के गबन का आरोप लगा अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पार्षद

Rajesh Kumar Ranjan / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 585

Share:
मधेपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कर्मी के मिलीभगत से करोड़ों की अवैध निकासी सहित अन्य आरोप लगाते हुए कई पार्षद आज से कला भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये हैं। अनशन पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि शहर के जनहित का कोई भी कार्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। आवास योजना के भुगतान में मनमानी राशि का डिमांड कर लाभुकों को परेशान किया जा रहा है। नगर के हर गली में सभी लाइट का खराब होने के बावजूद रिपेयरिंग नहीं करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास योजना का लिस्ट विभाग को नहीं भेजा जा रहा है। हर योजना में 40% कमीशन का डिमांड किया जा रहा है साथ ही साथ गुणवत्ताविहीन कार्य कर अवैध निकासी किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी और कुछ कर्मचारी की मिलीभगत से बिना निविदा के लगभग ढाई सौ विभागीय योजना बिना धरातल पर कार्य किए राशि की निकासी की गयी है। कई जगहों पर एस्टीमेट से कम एवं गुणवत्ताविहीन कार्यकर राशि का निकासी किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से 2 वर्ष पूर्व ही 4 से 5 लाख में बने शौचालय को 9 से 12 लाख में जीर्णोद्धार के नाम पर निकासी कर लिया गया है। पार्षदों का आरोप है कि बीते 11 माह में 4 करोड़ रूपया सफाई के नाम पर खर्च किया गया है लेकिन किसी भी वार्ड में नाले की सफाई एवं डोर टू डोर कचरा का उठाव नहीं किया गया, बावजूद 40% कमिशन लेकर संवेदक को भुगतान कर दिया गया है।कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सामान्य बोर्ड, सशक्त स्थाई समिति एवं क्रय समिति के सहमति के बिना ही टेंडर की प्रक्रिया कर मनमाना रकम लेकर पूर्ण भुगतान कर दिया गया है एवं सारे योजनाओं को विभागीय रूप से यानी खुद से किया गया है। शहर में प्याऊ के नाम पर 12000 रुपये के सिंटेक्स को 185000 रुपये में तो वहीं 25 से 30000 रुपये में मिलने वाला आर ओ फिल्टर को 3.50 लाख रुपया में प्रति अदद के दर से एक करोड़ 44 लाख रुपए का अवैध निकासी कर लिया गया है। 2 लाख रूपये में बनने वाले एक वेलकम गेट पर 14 लाख 50 हजार का खर्च दिखा कर लाखों रुपये की अवैध निकासी की गयी है। अनशन पर बैठे पार्षद जयशंकर उर्फ छोटू यादव, प्रमोद प्रभाकर, अजय ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि भानु प्रताप, रामचंद्र राज आदि ने कहा कि जबतक कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी एवं कर्मी दीपक कुमार के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं होगी तबतक हमारा अनशन जारी रहेगा। मौके पर वार्ड पार्षद कल्याणी कुमारी, कुमारी मेघा, प्रतिनिधि सीताराम यादव, दीपक कुमार, शशि कुमार, नुजहत प्रवीण सहित अन्य मौजूद रहे।    बाइट : प्रमोद प्रभाकर, पार्षद बाइट : अजय ठाकुर, पार्षद बाइट : भानु प्रताप, पार्षद प्रतिनिधि बाइट : रामचंद्र कुमार, पार्षद प्रतिनिधि

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें