Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम |

मधेपुरा : 9.39 लाख कैश और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Apr 29, 2026 / Post views : 624

Share:

मधेपुरा में 9.39 लाख कैश और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

सुपौल दस्तक न्यूज के लिए मधेपुरा से आमिर आजाद की रिपोर्ट

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नगद राशि और स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। 28 अप्रैल को सुबह करीब 10.30 बजे संदेह के आधार पर भवानीपुर वार्ड तीन निवासी कौशल मिश्र के बेटे शिवम कुमार (22) को पकड़ा गया।

प्रारंभिक तलाशी में उसके पास से अलग-अलग बंडलों में करीब 56,850 रुपए मिले। बुधवार को प्रेस वार्ता में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि इसी दौरान थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि संबंधित वाहन में भारी मात्रा में नगदी और मादक पदार्थ मौजूद है।

टाटा टियागो की विधिवत तलाशी ली गई

इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन भेजा गया। आदेश के आलोक में पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय राम को दंडाधिकारी बनाया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में टाटा टियागो की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे रखे बैग से 13 बंडलों में कुल 8 लाख 82 हजार 350 रुपए बरामद हुए। वहीं आरोपी के पॉकेट से मिले 56,850 रुपए को मिलाकर कुल 9 लाख 39 हजार 200 रुपए जब्त किए गए।

आरोपी कैश के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका

इसके अलावा ड्राइवर सीट के पीछे सीट कवर में छिपाकर रखा गया एक हरे रंग का पैकेट मिला, जिसमें दो पॉलिथीन में बंधा 10.660 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक विवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी नगदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

वहीं स्मैक के बारे में उसने बताया कि यह उसने झिटकिया निवासी मो. जफरुद्दीन के बेटे मो. अफताब से लिया था, जो मौके से फरार हो गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह स्मैक की खरीद-बिक्री के साथ-साथ अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। इस संबंध में सिंहेश्वर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शिवम कुमार के खिलाफ पहले भी सिंहेश्वर थाना में चोरी का केस दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें