Tue, 11 Aug 2026
Breaking News
मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग |

मधेपुरा : श्रावणी मेला को लेकर बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की समय-सारिणी तय, पंडा समाज की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Aug 2, 2026 / Post views : 101

Share:

सिंहेश्वर, मधेपुरा: श्रावणी मेला 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर शनिवार को बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति और पंडा समाज के पुजारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा-पद्धति की व्यवस्था तथा पंडा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पंडा समाज ने मंदिर में गर्भगृह को छोड़कर की गई बैरिकेडिंग से हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। पुजारियों ने कहा कि पिछले दो वर्षों से श्रावणी मेला के दौरान उनकी पारंपरिक सेवा और आजीविका प्रभावित हुई है। उनका कहना था कि सावन माह की आय से ही कई परिवारों का लगभग छह महीने तक भरण-पोषण होता रहा है। पंडा समाज ने अपनी ओर से अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा को प्रतिनिधि नियुक्त कर अपनी बातें न्यास समिति के समक्ष रखीं।

बैठक में मंदिर की धार्मिक परंपराओं को और अधिक व्यवस्थित बनाने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि बाबा सिंहेश्वरनाथ के भोग, आरती और मंदिर खुलने-बंद होने का समय निर्धारित रहेगा, ताकि श्रद्धालु तय समय पर दर्शन-पूजन कर सकें और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निर्धारित समय के अनुसार सामान्य दिनों में ब्रह्ममुहूर्त में सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद सुबह 4:00 से 5:00 बजे के बीच मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं श्रावणी सोमवार को श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रविवार की रात्रि एवं सोमवार की सुबह सरकारी पूजा के बाद प्रातः 3:00 से 3:30 बजे के बीच मंदिर का पट खोलने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे बाबा का भोग एवं आरती होगी तथा दोपहर 2:00 बजे तक मंदिर का पट बंद रहेगा। वहीं रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक भोग एवं आरती संपन्न होने के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद रात्रि में मंदिर नहीं खोला जाएगा।

बैठक में यह भी कहा गया कि समयबद्ध व्यवस्था लागू होने से श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा में सुविधा होगी, वहीं मंदिर की धार्मिक परंपराएं भी व्यवस्थित रूप से संचालित होंगी। बैठक के बाद पंडा समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे श्रद्धालुओं और मंदिर व्यवस्था दोनों के हित में बताया।

बैठक में न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, प्रबंधक भवेश कुमार, अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा, हरेंद्र मंडल, योग नारायण मंडल, रौशन ठाकुर, अभिमन्यु कुमार तथा पंडा समाज की ओर से सत्येंद्र ठाकुर, गिरजा ठाकुर, कलानंद ठाकुर, नवीन ठाकुर, सुधीर ठाकुर, निलांबर ठाकुर, विधा्यानंद ठाकुर, वेदानंद ठाकुर, उमा नंद ठाकुर, हीरानंद ठाकुर, शंभु ठाकुर, दीपक ठाकुर, पंकज ठाकुर, संतोष ठाकुर, मुरारी ठाकुर, अरविंद ठाकुर, भगवान ठाकुर, ललन ठाकुर, सहित अन्य पुजारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सिंहेश्वर मेला 2026

श्रावणी मेला 2026

बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर

सिंहेश्वरनाथ मंदिर

मधेपुरा समाचार

सिंहेश्वर न्यूज

मंदिर न्यास समिति

पंडा समाज

पूजा समय सारिणी

मंदिर दर्शन समय

श्रावणी सोमवार

बाबा भोलेनाथ

शिव भक्त

बिहार धार्मिक समाचार

मंदिर व्यवस्था

सावन 2026

सिंहेश्वर धाम

शिव मंदिर बिहार

धार्मिक आयोजन

Supaul Dastak

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें