Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस |

सुपौल : पिपरा पुलिस ने बरामद किए पांच खोए मोबाइल, एक मोबाइल धारक को किया सुपुर्द

Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Sep 4, 2026 / Post views : 171

Share:

(सुपौल): पिपरा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के खोए हुए पांच मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है. बरामद मोबाइल में से एक मोबाइल उसके वास्तविक धारक को पुलिस ने सौंप दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के बाद परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुपौल की ओर से पिपरा पुलिस को खोए हुए मोबाइल फोन की सूची उपलब्ध कराते हुए उन्हें बरामद करने का निर्देश दिया गया था. निर्देश के आलोक में पिपरा पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की. इसी क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन बरामद किए. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने अब तक पांच मोबाइल बरामद किए हैं. इनमें से एक मोबाइल की पहचान महेशपुर निवासी मनोज कुमार यादव के मोबाइल के रूप में की गई. आवश्यक सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल मनोज कुमार यादव को उनके सुपुर्द कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूची में शामिल अन्य मोबाइल फोन की भी पुलिस द्वारा लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है. मोबाइल के संबंध में उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर उनका पता लगाने का प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि सूची में शामिल शेष मोबाइल को भी जल्द बरामद करने की दिशा में पुलिस टीम काम कर रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद लगाए लोगों में भी भरोसा बढ़ा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि तकनीकी जांच के माध्यम से उसे बरामद करने की कार्रवाई की जा सके

#पिपरा_पुलिस #सुपौल_पुलिस #मोबाइल_बरामद #खोया_मोबाइल #मोबाइल_वापसी #पुलिस_कार्रवाई #पुलिस_की_सफलता #सुपौल #पिपरा #कटैया #निर्मली #मनोज_कुमार_यादव #बिहार_पुलिस #SupaulPolice #PipraPolice #MobileRecovery #SupaulDastakNews #SupaulDastak

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें