Sat, 12 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से |

मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण

Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Sep 4, 2026 / Post views : 83

Share:

मधेपुरा। बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा में गुरुवार को छात्र जदयू की ओर से ‘छात्र संवाद-सह-समीक्षा बैठक’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों, छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम में छात्र जदयू बिहार के प्रदेश प्रभारी सह विधायक रूहैल रंजन और प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस दौरान रूहैल रंजन ने कहा कि छात्र एवं युवा शक्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्र संवाद-सह-समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संगठन को सक्रिय रूप से काम करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि छात्र संवाद-सह-समीक्षा बैठक के माध्यम से छात्रों के बीच संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। जहां भी कमी सामने आएगी, उसे दूर कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र एवं युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा, छात्रवृत्ति, रोजगार, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास सहित छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को भी संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा।

पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि समाजवादी धरती मधेपुरा पर छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी रूहैल रंजन एवं प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार का स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि छात्र संवाद-सह-समीक्षा बैठक से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।

मधेपुरा जदयू की जिला अध्यक्ष गुड्डी कुमारी एवं मंजू देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने छात्र संवाद-सह-समीक्षा कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के हित में किए जा रहे कार्यों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अशोक चौधरी, हरेंद्र मंडल, युगल पटेल और प्रियंका यादव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र जदयू बीएनएमयू अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने की, जबकि मंच संचालन अभिनव कुमार ने किया। मौके पर नीरज कुमार, केशव कुमार, सनोज कुमार, सृष्टि कुमारी, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, रूपेश कुमार, कोमल कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, बाबुल कुमार एवं गुलशन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

#मधेपुरा #टीपीकॉलेज #बीएनएमयू #छात्रजदयू #छात्रसंवाद #छात्रसहसमीक्षाबैठक #रूहैलरंजन #धीरजकुमार #जदयू #युवाशक्ति #छात्रहित #छात्रसमस्या #शिक्षा #छात्रवृत्ति #रोजगार #कौशलविकास #करियरमार्गदर्शन #बिहार #बिहारराजनीति #मधेपुरान्यूज #सुपौलदस्तक #SupaulDastakNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें