Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा |

सुपौल : सत्यदेव उच्च विद्यालय पिपरा पहुंचे DM सावन कुमार, शिक्षकों को माइक्रोप्लान और नियमित पाठ योजना का दिया निर्देश

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Sep 3, 2026 / Post views : 80

Share:

सुपौल/बिहार

आज दिनांक 03.09.2026 को श्री सावन कुमार, जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा सत्यदेव उच्च विद्यालय, पिपरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि कुछ विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल नहीं आते। इस पर जिला पदाधिकारी, सुपौल ने निदेश दिया कि जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति पचहत्तर प्रतिशत से कम है, उनके अभिभावकों को विधिवत सूचना या नोटिस देकर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। जिला पदाधिकारी ने छात्रों को सिलेबस से जोड़ने पर ज़ोर दिया और सभी शिक्षकों के लेसन प्लान की समीक्षा की, साथ ही नियमित रूप से पाठ योजना तैयार करने के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाध्यापक को प्रत्येक कक्षा में विषयवार माइक्रोप्लान प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। शिक्षकों को सलाह दी गई कि वे विद्यार्थियों को प्रीवियस ईयर प्रश्नों का अभ्यास कराएं और प्रत्येक कक्षा में पूर्व में पढ़ाए गए विषयों का संक्षिप्त पुनरावलोकन अनिवार्य रूप से करें। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रत्येक शिक्षक के पास आवश्यक सिलेबस, पाठ योजना और सामग्री उपलब्ध रहे।

जिला पदाधिकारी ने शिक्षकों से शिक्षण को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की अपील की, ताकि बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव रखी जा सके और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से ही विद्यार्थी शैक्षिक रूप से सशक्त होंगे और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। शिक्षकों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने का आग्रह किया गया।

निरीक्षण के दौरान डी0पी0ओ0 माध्यमिक शिक्षा एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पिपरा उपस्थित थे ।

#Supaul #Pipra #SupaulNews #BiharNews #DM #SawanKumar #EducationNews #SchoolNews #ViralNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें