डीएम सावन कुमार ने रामनगर आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्राओं से किया सीधा संवाद
सुपौल दस्तक न्यूज,पिपरा/सुपौल
जिलाधिकारी सावन कुमार सुपौल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, रामनगर, पिपरा, सुपौल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया गया, कक्षाओं में पहुँचकर छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निदेश दिए गए।
इसके अलावा विद्यालय में डिजिटल क्लास का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को सख्त निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी, सुपौल ने संबंधित एजेंसी (जीविका) को निदेश दिया कि विद्यालय में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जीविका को आवश्यक निर्देश दिए गए।
छात्राओं के लिए विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।जिलाधिकारी, सुपौल ने विद्यालय प्रशासन एवं संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया कि छात्राओं को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, जिला कल्याण पदाधिकारी (BC & EBC), सुपौल, विद्यालय के शिक्षक, कर्मी व अन्य उपस्थित रहे।
#सुपौल #सुपौलदस्तक #Supaul #SupaulDastak #सावनकुमार #DMsupaul #जिलाधिकारी #सुपौलजिला #पिपरा #रामनगर #आवासीयविद्यालय #कन्याआवासीयविद्यालय #शिक्षा #बिहारशिक्षा #छात्राएं #विद्यालयनिरीक्षण #BiharNews #SupaulNews #BiharNewsUpdate #EducationNews
विज्ञापन
विज्ञापन