Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस |

दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Sep 4, 2026 / Post views : 398

Share:

दरभंगा/बिहार

गौड़ा बौराम। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गौड़ा बौराम प्रखंड के परबत्ता गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 551 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।

कलश शोभायात्रा परबत्ता स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर कमला नदी के तट पर पहुंची। वहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः कलश लेकर हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचे।

कलश यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे रास्ते जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कन्याओं के सिर पर सजे कलश और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।

कलश यात्रा के बाद मंदिर परिसर में रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। जन्माष्टमी को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गौड़ा बौराम क्षेत्र के कन्हाई, आसी, आधारपुर, अख्तवारा, विशनपुर घाट, बड़गांव और कोठाराम सहित कई गांवों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

#श्रीकृष्णजन्माष्टमी

#कलशशोभायात्रा

#551कन्याएं

#गौड़ाबौराम

#दरभंगा

#जयश्रीकृष्ण

#SupaulDastakNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें