Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण |

: मोहन भागवत ने कहा, भारत के मुसलमान सबसे ज़्यादा खुश: प्रेस रिव्यू

Share:

द हिंदू की ख़बर के मुताबिक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा खुश मुसलमान भारत में मिलते हैं. इसके लिए उन्होंने हिंदू संस्कृति को धन्यवाद दिया.

मोहन भागवत ने शनिवार को बुद्धिजीवियों की एक सभा में ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि हिंदू एक धर्म या भाषा या देश का नाम नहीं है बल्कि भारत में रहने वाले सभी लोगों की संस्कृति है. जब कोई राष्ट्र सही रास्ते से भटक गया है तो वो सच की तलाश में हमारे पास आया है. ये हमारा हिंदू राष्ट्र है. लेकिन, कुछ लोग अपनी हिंदू पहचान को जाहिर करने में शर्म महसूस करते हैं जबकि कुछ गर्व के साथ इसे कहते हैं. कुछ लोग अपने हितों के कारण छुपकर इस बात को स्वीकार करते हैं.

'पारदर्शिता ज़्यादा मतलब आरटीआई कम'

इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार प्रशासन की ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बना रही है जिसमें लोगों को आरटीआई के इस्तेमाल की कम ज़रूरत पड़ेगी.

उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शिता आरटीआई की ज़्यादा संख्या होने में नहीं बल्कि आरटीआई प्रक्रिया के आसान होने के बावजूद उनके कम संख्या में आने में है. साथ ही उन्होंने कहा कि आरटीआई का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और न उसे निजी हित के लिए इस्तेमाल करना चाहिए.

अख़बार ये भी लिखता है कि अमित शाह का बयान उस समय आया है जब सूचना का अधिकार क़ानून में किए गए संशोधनों का आरटीआई कार्यकर्ता विरोध करते रहे हैं.

प्रफुल्ल पटेल और दाऊद के सहयोगी के सौदे की जांच

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर है कि पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी के साथ एक वित्तीय सौदे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है.

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल पर आरोप है कि उनके परिवार की ओर से प्रमोटेड कंपनी मिलेनियम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और 'मिर्ची' के नाम से मशहूर इकबाल मेमन के बीच कोई वित्तीय सौदा हुआ था.

दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रहे इक़बाल मेमन की साल 2013 में मौत हो गई थी.

सूत्रों के हवाले से अख़बार ने लिखा है कि इस डील में पटेल परिवार की कंपनी को मिर्ची परिवार की तरफ़ से एक प्लॉट दिया गया था. यह प्लॉट वर्ली में नेहरू प्लैनेटेरियम के सामने प्रमुख लोकेशन पर है. इसी प्लॉट पर मिलेनियम डेवलपर्स ने 15 मंजिल की व्यावसायिक और आवासीय इमारत का निर्माण किया है.

पश्चिम बंगाल में एक और हत्या पर विवाद

जनसत्ता की ख़बर के अनुसार पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक दुकानदार हरलाल देवनाथ की कुछ लोगों ने उनकी पत्नी के सामने हत्या कर दी.

इस दुकानदार को बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 52 साल के हरलाल को शुक्रवार रात हबीबपुर इलाक़े में गोली मार दी गई.

वहीं, स्थानीय बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने देवनाथ की हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है. हालांकि, स्थानीय टीएमसी नेताओं ने पार्टी के इसमें शामिल होने से इनकार किया है.

इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधुप्रकाश पाल नाम के एक शख़्स की हत्या का मामला चर्चा में आया था. आरएसएस ने दावा किया था कि बंधुप्रकाश पाल संगठन से जुड़े हुए थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें