January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शन

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर ED ने सुबह-सुबह रेड मारी
ED अधिकारी मंगलवार सुबह से ही 13 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं जाने क्या है यह मामला, जिसमें आप नेता के खिलाफ एक्शन हुआ…
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह छापेमारी की है जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई हॉस्पिटल निर्माण घोटाले से जुड़ी है जांच के तहत की जा रही है सुबह से ही , ED की टीम उनके आवास पर मौजूद है और तलाशी की कार्रवाई चल रही है प्राप्त जानकारी के मुताबिक,ED अधिकारी मंगलवार सुबह से ही 13 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं
बताया जा रहा है कि यह मामला उन अस्पताल परियोजनाओं से जुड़ा है जिनमें बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और वित्तीय गबन के आरोप लगे है. दरअसल भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने सबसे पहले इस घोटाले की ओर इशारा किया था एसीबी की जांच में सामने आया था कि साल 2018-19 में दिल्ली में करीब 5500 करोड़ रुपए की लागत से 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी इनमें 11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट शामिल थे लेकिन इन परियोजनाओं में बेवजह देरी हुई और लागत भी कई गुना बढ़ गई जिससे वित्तीय गबन का संदेश और गहरा हो गया।
क्या है पूरा मामला?
यह अस्पताल निर्माण घोटाला 5590 करोड़ का है साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए 2590 करोड रुपए के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी इसके तहत 6 महीने में आईसीयू अस्पताल बनाना था लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा रहा इनमें से कई प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं प्रोजेक्ट्स को 6 महीने में पूरा करना था लेकिन 3 साल बाद भी अधिकांश का अधूरा 800 करोड़ खर्च होने के बावजूद केवल 50% काम पूरा हुआ
LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1135 करोड रुपए हो गई जबकि इसके काम कोई ठोस प्रगति भी नहीं दिखी किए गए और ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई
हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम 2016 से पेंडिंग है जिसे जानबूझकर डालने का आरोप है
एसीबी की ओर से दर्द इस मामले को अब ईडी ने टेक ओवर कर लिया है ईडी की जांच का फॉक्स अस्पताल निर्माण के दौरान हुए पैसों के हेरफेर और उससे जुड़े राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर हुई कथित मिली भगत पर है इस घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और मौजूदा मंत्री सौरभ भारद्वाज का नाम सामने आया है दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर ईडी ने जांच तेज कर दी है

Supaul Dastak News
0
0

Leave a Comment