January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की बहुमत की सरकार फिर से बनेगी”: उपेंद्र कुशवाहा

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि एनडीए और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर वह बिहार यात्रा पर निकले हैं। बिहार यात्रा के चौथे चरण में मधेपुरा पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की बहुमत की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आम लोगों से भी मिलकर सरकार के कार्यों का फीडबैक ले रहे हैं। आम लोगों ने भी सरकार के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अगले बार फिर से बिहार में एनडीए सरकार बनाने की का मन बना लिए हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि 20 साल तक सरकार में रहने के बावजूद लोगों को उनके कार्यों के प्रति काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र की सरकार यहां के लोगों की सुविधा के लिए हर तरह के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार गरीबों के इलाज के लिए भी पहल की है।

श्री कुशवाहा ने पीएम मोदी पर सांसद पप्पू यादव के द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबों को है लेकिन एक सांसद के रूप में पप्पू जी का बयान शोभनीय नहीं है। कुशवाहा ने कहा कि वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त कर उसे कॉलेज का अधिग्रहण या घटा अनुदान देने का फिलहाल कोई योजना नहीं है। लेकिन उन्होंने बताया कि वित्त रहित कॉलेजों को अनुदान की राशि एनडीए सरकार द्वारा ही दी गई। जिले के डिग्रीधारी रंगकर्मी सुनीत साना के ज्ञापन देने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नाट्यशास्त्र के अभ्यर्थियों को शिक्षक के रूप में बहाली को लेकर आगे विचार विमर्श की जाएंगी।

मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि शंकर कुमार पिंटू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुशवाहा, मो. इफ्तेखार आलम, चंदन बागची, प्रदेश महिला अध्यक्ष स्मृति कुमुद, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती, प्रदेश सचिव अभिषेक रंजन, भावेश कुशवाहा, कमल प्रसाद सिंह, नागेश्वर राय, संजीव राम, विराट कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे। उपेंद्र कुशवाहा के आगमन पर जेडीयू के सुजीत मेहता, एबीवीपी के डॉ. ललन प्रसाद अद्री, जेडीयू छात्र नेता निखिल सिंह यादव, सनोज कुमार, रमेश राम सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।

Supaul Dastak News
712
0

Leave a Comment