
मार्च 2025 तक पीपरा बाजार तक ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर पीपरा के लोगों में हर्ष का माहौल है।
मालूम हो कि सुपौल से अररिया और गलगलिया तक नई रेल परियोजना में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। सुपौल से पीपरा बाजार तक रेल पटरी बिछाने से लेकर पुल पुलिया निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा है कि 31 मार्च तक सुपौल से पीपरा तक रेल का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पीपरा और त्रिवेणीगंज के बीच एक पुल का निर्माण तेज गति से चल रहा है। समय पर पुल निर्माण हो जाता है तो त्रिवेणीगंज तक भी रेल का परिचालन 31 मार्च तक कर दिया जाएगा। अन्यथा उसके दो महीने बाद जून तक त्रिवेणीगंज तक भी रेल का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
फिलहाल 31 मार्च तक सम्भावित ट्रेन का परिचालन सुपौल से पीपरा तक किये जाने को लेकर इस नई रेल लाइन पर कार्य की गति बढ़ा दी गई है।
इधर पीपरा तक ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू होने की बात पर पीपरा वासियों में काफी खुशी है। लोगों ने कहा कि वे अपने गाँव पीपरा में पहली बार ट्रेन की सिटी सुनेंगे। जिससे लोग काफी खुश है। लोगों ने कहा कि ट्रेन का परिचालन शुरू होने से एक तरफ जहां आवाजाही सुलभ होगी वहीं रोजगार और विकास के अन्य अवसर के द्वार भी खुलेंगे।
बाइट= स्थानीय लोग।
बाइट=दिलेश्वर कामत, सांसद, सुपौल।





Users Today : 262
This Month : 6150
This Year : 6150
Total Users : 58351
Views Today : 622
Total views : 155370
Who's Online : 2