December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

कोसी तटबन्ध के अंदर पानी बढ़ने से मचा कोहराम।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोसी का जलस्तर बढ़ने से कोसी तटबन्ध के अंदर कोहराम मचना शुरू हो गया है। यह तस्वीर कोसी तटबन्ध के अंदर बसे सदर प्रखंड के मुंगरार गांव की और किशनपुर प्रखण्ड पीरगंज गांव की है। जहां पूरे गांव में कोसी का पानी फैल गया है। जिसके चलते लोगों के घर बार डूबने लगे हैं। ऐसे में लोग किसी तरह अपने सामानों को निकाल कर नाव के सहारे ऊंचे स्थानों पर पहुंचने को मजबूर है। स्थिति यह है कि जहां गांव में सड़क थी वहां उन सड़कों पर नाव का परिचालन किया जा रहा है। कोसी के इस रौद्र रूप के कारण गांव में फैला पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। फिलहाल मुंगरार गांव में अवस्थित पुल लोगों के लिए शरण स्थल बन गया है। जहां पुल पर लोग अपने माल मवेशी और सामानों को लेकर पहुंच रहे हैं। ताकि किसी तरह लोग और सामान सुरक्षित रह सके।
इस बीच लोगों का यह भी आरोप है कि प्रशासन के द्वारा नाव की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से निजी नाव के सहारे किसी तरह लोग ऊंचे स्थानों पर पहुंच रहे हैं। आज सुबह सात बजे कोसी बराज से 6 लाख 55 हजार 370 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है। जिससे कोसी तटबन्ध के अंदर तेजी से पानी फैलने लगा है।

Supaul Dastak News
958
0

Leave a Comment