
पिपरा नगर पंचायत वार्ड 1 में नाला निर्माण कार्य मे अनियमितता बरतने का आरोप वार्ड पार्षदों ने लगाया है। जिसको लेकर वार्ड पार्षदों और स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है लोगों ने संवेदक के मनमानी के विरुद्ध प्रदर्शन किया और काम को रोक दिया है।
साथ ही अल्टीमेटम दिया है कि काम में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी को इसकी सूचना दी जाएगी।
लोगों ने बताया कि नाला निर्माण किस मद से और कितनी लागत से हो रहा है इससे संबंधित सूचना बोर्ड भी योजना स्थल पर नहीं लगाई गई है। साथ ही कार्यस्थल पर जेई भी मौजूद नहीं रहता है।जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। बताया की लोकल बालू और तीन नंबर का लोकल ईट और घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है।
बाइट= वार्ड पार्षद।
बाइट= स्थानीय।





Users Today : 2
This Month : 797
This Year : 43346
Total Users : 45901
Views Today : 7
Total views : 124733
Who's Online : 1