December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

घर से नवजात बच्ची की चोरी का अजीब मामला, परिजनों में मचा कोहराम।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिमी पंचायत वार्ड एक स्थित चकरधा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां घर से एक नवजात बच्ची की चोरी हो जाने की बात सामने आ रही है। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है वही गांव वाले भी हैरान और परेशान होने के साथ दहशत में भी है।
दरअसल देर रात मो रहमतुल्लाह की पत्नी सकीना प्रवीण अपनी 24 दिन की नवजात बच्ची सलेहा परवीन को लेकर घर मे सोई हुई थी। आधी रात को जब सकीना प्रवीण की नींद खुली तो देखा कि उसकी नवजात बच्ची बिस्तर से गायब है। जिसके बाद घर के लोगों को यह जानकारी दी गयी। बात पूरे गाँव में फैल गयी। गांव वाले रात भर नवजात बच्ची को खोजते रहे लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बड़ी संख्यां में लोग अब उनके घर पहुंच रहे हैं और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधा रहे हैं। बताया गया कि घटना की जानकारी अब पुलिस को भी दी गयी है।
मामला क्या है और बच्ची की चोरी किसने और क्यों कि है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जितनी मुंह उतनी बात हो रही है। फिलहाल बच्ची चोरी की इस घटना से गाँव वाले भी दहशत में है। मालूम हो कि बच्ची चोरी की इस घटना के बाद बच्ची की माँ की हालात खराब है और वो लगातार बेहोश हो रही है । बताया गया है कि बच्ची के पिता मो रहमतुल्लाह फिलहाल दूसरे प्रदेश में है।

Supaul Dastak News
640
0

Leave a Comment