मामला सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नं 07 में मारपीट की घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के विरोध में परिजनों ने NH106 को पीपरा बाजार में गोल चौक पर सड़क जाम कर खूब हंगामा किया है, जामकर्ता दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है फिलहाल दिए आवेदन के आलोक में तीन व्यक्ति को नामयुक्त किए है 1 फारूक मिया 2 लालचंद पासवान 3 गंगा पासवान पीड़ित परिजनों ने कहा कि पिपरा वार्ड नं 07 निवासी गांगो सादा से बुधवार को गाँव के एक व्यक्ति ठेला मांग कर ले गया था, जब गांगो सादा उस व्यक्ति से ठेला लाने गया तो वहां उस व्यक्ति ने गांगो सादा की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बताया गया कि जिसके बाद डायल 112 पुलिस द्वारा घायल गांगों सादा को पिपरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया। जहां गांगों सदा की इलाज दौरान देर रात मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने NH106 सड़क को पिपरा में सड़क जाम कर दिया और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। जिससे NH 106 सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो गई। जाम की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस काफी मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार के समुचित आश्वासन पर जाम हटी, चार घण्टे रही सड़क जाम से सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही।
मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,घंटो रहा सड़क जाम।
- Supaul Dastak News
- September 13, 2024
- 7:31 pm
- अजब-गजब, बिहार, सुपौल
Supaul Dastak News
अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Supaul Dastak News
द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजन
Supaul Dastak News
सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
Supaul Dastak News
समाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्त
Supaul Dastak News





Users Today : 254
This Month : 6142
This Year : 6142
Total Users : 58343
Views Today : 582
Total views : 155330
Who's Online : 2