December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

अस्पताल के बेड पर ही झाड़फूंक शुरू, लाचार रहा अस्पताल प्रसाशन।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आधुनिकता के इस दौर में आज भी लोग अंधविश्वास में कितने जकड़े हुए इसकी आज सुपौल में वानगी देखने को मिली है।

दरअसल सर्पदंश के बाद एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शार्पदंश के शिकार मरीज की हालत में सुधार हुई। लेकिन मरीज के परिजन को अस्पताल के दवा से ज्यादा तांत्रिक पर भरोसा देखने को मिला। मरीज के परिजन ने एक झाड़ फूंक करने वाली महिला को बुलाकर अस्पताल के बेड पर ही मरीज का झाड़ फूंक करवाया गया। हालांकि अस्पताल प्रसाशन के समझाने बुझाने और सख्ती के बाद झाड़ फूंक करने वाली महिला को वहां से हटा दिया गया है।

यह तश्वीर राघोपुर रेफरल अस्पताल का है।

बताया जा रहा है कि राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र के हुलास वार्ड 9 निवासी 50 वर्षीय जगदीश सादा को कल खेत में काम करने के दौरान बिषैले सर्प ने काट लिया।

जिसके बाद उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सर्पदंश के शिकार बुजुर्ग का इलाज शुरू किया। बताया गया कि इलाज के दौरान बुजुर्ग को 28 भाइल एंटीवेनम इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद सर्प दंश के शिकार बुजुर्ग की हालत स्जिर हुई।

इस बीच सर्पदंश के शिकार बुजुर्ग मरीज के परिजनों ने झाड़ फूंक करने वाली एक महिला को अस्पताल बुला लिया और अस्पताल के बेड पर ही महिला तांत्रिक से झाड़ फूंक करवाना शुरू कर दिया। यह देख अस्पताल प्रशासन के भी होश उड़ गए।

जिसके बाद अस्पताल प्रसाशन ने मरीज के परिजनों को ऐसा नहीं करने की हिदायत देते हुए समझा बुझा कर महिला तांत्रिक को वहां से हटाया।

जाहिर सी बात है जब सर्पदंश के शिकार बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी और अस्पताल के डॉक्टर ने काफी मशक्कत से कल से अब तक 28 एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की स्थिति में सुधार लाया। ऐसे में मरीज के परिजन द्वारा जोड़ जबरदस्ती अस्पताल में झाड़फूंक करने वाली महिला को बुलाकर मरीज का झाड़फूंक कराने से अस्पताल प्रसाशन गुस्से में है। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने कहा कि मरीज के परिजन की हरकत से परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल झाड़फूंक करने वाली महिला को भगा दिया गया है। मरीज की हालत स्थिर है। सुधार हो रही है।

बाइट= डॉ विपिन कुमार, चिकित्सक, रेफ़रल अस्पताल राघोपुर, सिमराही।

Supaul Dastak News
0
0

Leave a Comment