
इन दिनों जमीन सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है जिसमें रैयतों ने व्यापक पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। रैयतों ने आरोप लगाया है की जमीन सर्वे में लगे कर्मी द्वारा रैयतों से व्यापक पैमाने पर अवैध उगाही की जाती है। इतना ही नहीं जमीन सर्वे का काम पूर्ण कर कागजात भी रैयतों को समय पर नहीं दिया जाता है।
इसी बात से आक्रोशित सैकड़ों रैयतों ने पिपरा प्रखंड के कटैया में पूरे पंचायत के सैकड़ो लोगों ने एक सभा का आयोजन किया। सभा में संयुक्त रूप से रैयतों ने निर्णय लिया कि जमीन सर्वे में कार्यरत सर्वे कर्मियों द्वारा व्यापक पैमाने पर की जा रही धांधली का शिकायत पहले उच्चाधिकारी से की जाएगी। रैयतों ने यह भी कहा कि जमीन सर्वे में धांधली के कारण किसी रैयत का कागजात दुरुस्त नहीं हो रहा है। रैयत कार्यालय का चक्कर काटते काटते थक चुके हैं। कहा कि पर्चा बांटने में विलंब और पर्चा में खाता खेसरा चढ़ाने को लेकर सर्वे कर्मियों द्वारा अवैध उगाही की जा रही है।
जिसके खिलाफ रैयत आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा है कि जल्द ही इस मामले में प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया तो वे लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
बाइट= स्थानीय रैयत।





Users Today : 247
This Month : 6135
This Year : 6135
Total Users : 58336
Views Today : 532
Total views : 155280
Who's Online : 1