
सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित अपराधिक घटनाओं का सफल उद्वेदन किया है। जिसमें कुल 7 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। सुपौल SP कार्यालय वेश्म में डीआईजी मनोज कुमार ने प्रेस ब्रीफिंग कर यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 20 अप्रैल 21 अप्रैल और 23 अप्रैल को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट की घटना घटित हुई थी। जिसमें 20 अप्रैल को लोकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित लूट की घटना में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया गया था। जिसमें उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
इसके बाद गठित SIT टीम ने घटना की जांच कर मामले का सफल उद्वेदन किया। इसके अलावे जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को लूट की घटना घटी थी। जिसका उद्वेदन किया गया है। वही 23 अप्रैल को राजेश्वरी थाना क्षेत्र में भी एक लूट की घटना घटी थी जिसका सफल उद्वेदन किया गया है। तीनों ही लूट की घटना के मामले में कुल 7 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से लूट का सामान और हथियार भी बरामद किया गया है। इस तरह सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीआईजी मनोज कुमार ने तमाम घटनाओं के सफल उदभेदन पर सुपौल पुलिस की सराहना की है। इस मौके पर सुपौल एसपी शैशव यादव सहित SDPO, इंस्पेक्टर और संबंधित थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।
बाइट= मनोज कुमार, DIG, कोसी प्रक्षेत्र, सहरसा।






Users Today : 257
This Month : 6145
This Year : 6145
Total Users : 58346
Views Today : 592
Total views : 155340
Who's Online : 3