December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

गायक उदित नारायण झा सुपौल कोर्ट में हुए पेश,पहली पत्नी रंजना झा ने मेंटेनेंस और संपत्ति के पैसे रख लेने के लगाए आरोप

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित नारायण आज सुपौल कोर्ट में पेश हुए। यह मामला उनकी पहली पत्नी रंजना झा द्वारा दाखिल किए गए मेंटेनेंस केस से जुड़ा है। पहली पत्नी रंजना झा ने दावा किया है कि उदित नारायण ने न केवल उनके अधिकारों का हनन किया है बल्कि नेपाल स्थित उनकी जमीन के 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिए हैं। रंजना झा का कहना है कि उन्होंने 1980 में उदित नारायण से शादी की थी। हालांकि, उदित नारायण झा ने बाद में रंजना को अपनी पत्नी मानने से इंकार कर दिया, जिससे यह विवाद बढ़ता गया। रंजना ने उदित पर अपने मेंटेनेंस की मांग करते हुए कोर्ट में मामला दर्ज किया था।उदित नारायण झा की इस मामले में कोर्ट में यह पहली व्यक्तिगत उपस्थिति थी। इससे पहले वे कई सुनवाई में गैरहाजिर रहे थे। कोर्ट ने आज रंजना झा और उदित नारायण को सामने रख कर दोनो पक्षो का काउंसेलिंग किया .जिसके बाद सुनवाई के दौरान उदित नारायण ने कोर्ट से अनुरोध किया कि भविष्य में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होना चाहते हैं।कोर्ट के बाहर रंजना झा ने कहा कि उदित नारायण ने न केवल मुझे अनदेखा किया, बल्कि नेपाल स्थित उनकी जमीन का 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिया। मैं सिर्फ अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हूं। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अब यह देखना होगा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदित नारायण की उपस्थिति और रंजना झा के आरोपों पर कोर्ट क्या निर्णय लेता है। हलांकि कोर्ट में पेशी के बाद उदित नारायण कैमरे से बचते नजर आए उन्होंने कैमरे पर कुछ नहीं बताया।

बाइट= रंजना झा पहली पत्नी
बाइट= अजय कुमार अधिवक्ता।

Supaul Dastak News
613
0

Leave a Comment