
नगर पंचायत सिमराही के तमाम सफाईकर्मियों ने आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। हड़ताल में शामिल सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें अब तक दिसंबर माह का मजदूरी और बकाया ईपीएफ का भुगतान लंबित है।कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जा रहा है। लिहाजा सभी सफाई कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में शामिल सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत सिमराही के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर दो दिनों में ईपीएफ की राशि खाता में जमा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी न होने पर वे अपने परिवार सहित नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ जाएंगे।
सफाईकर्मियों ने बताया कि 01 अक्टूबर 2023 से 01 जून 2024 तक किए गए कार्य के दौरान उनकी मजदूरी से नियमित रूप से ईपीएफ की कटौती हुई, लेकिन कटौती की राशि अब तक उनके बैंक खातों में जमा नहीं की गई। कई बार लिखित और मौखिक शिकायतों के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला।
बाइट= सफाईकर्मी।





Users Today : 2
This Month : 797
This Year : 43346
Total Users : 45901
Views Today : 6
Total views : 124732
Who's Online : 2