January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

पटना में 5 मार्च को होगा राजद का युवा चौपाल, मधेपुरा में तैयारी को लेकर बैठक

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आगामी 5 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले युवा चौपाल कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मधेपुरा सर्किट हाउस में मंगलवार को युवा राजद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव मुख्य रूप से शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता युवा राजद की जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी ने की।बैठक में सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि देश में समाजवाद को खत्म करने और नफरत तथा संप्रदायवाद को बढ़ावा देने की साजिश की जा रही है। ऐसे में राजद का यह युवा चौपाल कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, किसान संकट में हैं और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया युवा राजद जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी ने कहा, “जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। लेकिन वर्तमान शासन में महिलाओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। इन समस्याओं से निजात पाने और ठप विकास को गति देने के लिए तेजस्वी सरकार जरूरी है।”जिला प्रधान महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि महिला एवं पुरुष समाज के दो पहिए हैं, और तेजस्वी यादव ने 2025 में राजद की सरकार बनने पर ‘माई-बहिन मान योजना’ को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद बैठक में शामिल राजद नेताओं ने दावा किया कि पटना में होने वाले युवा चौपाल में पूरे जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जुटेंगे।

Supaul Dastak News
733
0

Leave a Comment