Wed, 18 Feb 2026
Breaking News
मधेपुरा : मधेपुरा में घर के दरवाजे पर सोए बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, बेटे पर लगा आरोप | सुपौल क्राइम न्यूज : युवती के अपहरण का आरोप, भाई ने पुलिस से लगाई गुहार | मधेपुरा : ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन का निर्देश | February 2026 : SUPAUL DASTAK FEB 2026 | January 2026 : SUPAUL DASTAK JAN 2026 | सुपौल : आग लगने से अलग-अलग परिवारों के पांच घर सहित समान जलकर राख | अररिया : दरगाहीगंज में शिक्षा क्रांति का दूसरा आगाज़ | सुपौल : महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न मंदिरों में तैयारी | सुपौल : विकास के दावों के बीच मजबूरियाँ बोल रही हैं... | : सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आरएसएम पब्लिक स्कूल में छात्र–छात्राओं को दिया गया प्राथमिक सहायता एवं सीपीआर का व्यवहारिक प्रशिक्षण | मधेपुरा : मधेपुरा में घर के दरवाजे पर सोए बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, बेटे पर लगा आरोप | सुपौल क्राइम न्यूज : युवती के अपहरण का आरोप, भाई ने पुलिस से लगाई गुहार | मधेपुरा : ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन का निर्देश | February 2026 : SUPAUL DASTAK FEB 2026 | January 2026 : SUPAUL DASTAK JAN 2026 | सुपौल : आग लगने से अलग-अलग परिवारों के पांच घर सहित समान जलकर राख | अररिया : दरगाहीगंज में शिक्षा क्रांति का दूसरा आगाज़ | सुपौल : महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न मंदिरों में तैयारी | सुपौल : विकास के दावों के बीच मजबूरियाँ बोल रही हैं... | : सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आरएसएम पब्लिक स्कूल में छात्र–छात्राओं को दिया गया प्राथमिक सहायता एवं सीपीआर का व्यवहारिक प्रशिक्षण | मधेपुरा : मधेपुरा में घर के दरवाजे पर सोए बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, बेटे पर लगा आरोप | सुपौल क्राइम न्यूज : युवती के अपहरण का आरोप, भाई ने पुलिस से लगाई गुहार | मधेपुरा : ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन का निर्देश | February 2026 : SUPAUL DASTAK FEB 2026 | January 2026 : SUPAUL DASTAK JAN 2026 | सुपौल : आग लगने से अलग-अलग परिवारों के पांच घर सहित समान जलकर राख | अररिया : दरगाहीगंज में शिक्षा क्रांति का दूसरा आगाज़ | सुपौल : महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न मंदिरों में तैयारी | सुपौल : विकास के दावों के बीच मजबूरियाँ बोल रही हैं... | : सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आरएसएम पब्लिक स्कूल में छात्र–छात्राओं को दिया गया प्राथमिक सहायता एवं सीपीआर का व्यवहारिक प्रशिक्षण |

: गुमशुदा बच्चे को मधेपुरा पुलिस ने सकुशल किया बरामद।

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Nov 20, 2024 / Post views : 28

Share:
मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोक सिहपुर वार्ड छह से गुम हुए एक बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी मंगलवार की शाम एएसपी प्रवेंद्र भारती ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को सिहपुर वार्ड छह निवासी विजय यादव ने गम्हरिया थाना में एक आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने अपने 12 वर्षीय बेटे सुधांशु कुमार के स्कूल जाने के दौरान गुम हो जाने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि 14 नवंबर को 3 बजे सुधांशु घर से स्कूल जा रहा था, इसी क्रम में रास्ते से वह गुम हो गया। उसने पूर्व के जमीन विवाद के कारण संदेह के आधार पर अपने पड़ोसी को नामजद अभियुक्त बनाया था। एएसपी ने बताया कि कांड के प्रारंभिक जांच में ही यह घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। गुम हुए लड़के की बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम गुम हुए लड़के की बरामदगी के लिए निकटवर्ती जिला, नेपाल बॉर्डर, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं अन्य जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 19 नवंबर को दिन करीब 2.45 बजे सहरसा रेलवे स्टेशन के पास से गुम हुए लड़के सुधांशु कुमार को सकुशल बरामद किया गया। सुधांशु कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। छापेमारी टीम में गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कमलेश प्रसाद एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें