
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज सुपौल पहुंचे। जहां सुपौल के गांधी मैदान में बिहार बदलाव जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का जोड़दार ढंग से स्वागत किया। इस मौके पर प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में चिर परिचित अंदाज में एक तरफ जहां सरकार पर हमला किया वहीं आम लोगों को कई नसीहत भी दिया।
उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक आपने सड़क गली नाला के लिए वोट डाला है। लेकिन इस बार आप लोग अपने बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट डालिये।
कहा कि जनसुराज की सरकार बनेगी तो सबसे पहले जो हम पांच वादा किए हैं वह कार्य शुरू किया जाएगा। युवा का पलायन बंद होगा बिहार में ही युवा को दस से पंद्रह हजार के रोजी रोजगार मिलेगा साथ ही बुजुर्ग महिला बुजुर्ग पुरूष को ग्यारह सौ की जगह दो हजार रुपए तक पेंशन दी जाएगी सरकारी गारंटी पर महिलाओं को चार प्रतिशत सालाना ब्याज दरों पर रोजगार हेतु ऋण दिया जाएगा पंद्रह साल तक के हर गरीब बच्चे के लिए मुफ्त बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराया जाएगा जिससे किसानों को खेती से बेहतर कमाई होगी।
बाइट—- प्रशांत किशोर, सूत्रधार जनसुराज।





Users Today : 254
This Month : 6142
This Year : 6142
Total Users : 58343
Views Today : 579
Total views : 155327
Who's Online : 2