January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

हथियार के बल पर बाइक और नकदी की लूट, जांच के जुटी पुलिस।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
                 पीड़ित शिक्षक नीतीश कुमार की फोटो

 

सुपौल के पीपरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बंदूक के नोक पर बाइक और पैसे की लूट का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का आलम है।
यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी पुल के समीप NH 327 ई पर घटी है। जहां बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार 4 अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।
बताया गया कि अपराधियों ने एक शिक्षक से बाइक और नकद पैसे की लूट की है।
घटना के बाद पीड़ित शिक्षक परसागढ़ी निवासी नीतीश कुमार ने पीपरा थाना पहुंच घटना की लिखित शिकायत की है। पीड़ित शिक्षक ने कहा कि सुबह 8 बजे स्कूल के लिए वे अपने घर परसागढ़ी से सुपौल जा रहा थे इसी दरमियान दीनापट्टी पुल समीप 2 बाइक पर सवार 4 अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उसका अपाचे बाइक और उसके पॉकेट में रखे एक हजार रुपये छिन कर भाग गया। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक डरे और सहमे हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया आवेदन मिला है जिसकी छानबीन की जा रही है।

बाइट -पीड़ित शिक्षक नीतीश कुमार

Supaul Dastak News
782
0

Leave a Comment