January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

लाखों की घड़ा निकलने का लालच देकर ठगा लाखों रुपए,पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आधुनिकता के इस दौर में जब लोग चांद पर पहुंच गए है। ऐसे समय मे भी लोग दुआ ताबीज़ और खजाना मिलने के लोभ में फंसकर लाखों गंवाने को तैयार है। लेकिन जब इस तरह के ठगी का भेद खुलता है तो पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
यह सनसनीखेज मामला छातापुर थाना क्षेत्र के महद्दीपुर वार्ड नंबर 13 का है। जहां लाखों की ठगी करने वाले दो व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ठगी के शिकार हुए पीड़ित सख्स मो फजलु रहमान ने बताया कि जब वे अपना घर बनवा रहा था तो दुआ ताबीज के लिए एक मौलाना को बुलाया था, मौलाना ने बोला कि आपके जमीन में सोना चांदी के खजाना से भरा हुआ तीन घड़ा दबा हुआ है, जिसके बाद फजलू रहमान भी मौलाना के चक्कर मे फंस गए। कहा गया कि जमीन के अंदर दवा हुआ खजाना निकालने के लिए तीन मौलाना आया और बोला कि तीन लाख रुपए खर्च लगेगा, फजलू रहमान ने लोभ लालच में फसकर उन मौलानाओं को अलग अलग समय मे दो लाख 54 हजार रुपये भी दे दिए। इस बीच जब मौलाना दो दिन पहले फिर 11 हजार रुपया देने की मांग की तो फजलू रहमान को शक हो गया और उन्होंने लोगों से राय मशवरा कर मौलाना को अब रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश में जुट गया। इस बीच दो मौलाना उसके घर पहुंचे और जमीन के अंदर दबे खजाना को निकालने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन जमीन के अंदर घड़ा तो मिला पर उसमे कोई खजाना नहीं थी। जिसके बाद दोनों मौलाना को ग्रामीणों ने पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों मौलाना पकड़कर थाने ले गयी है। जहां कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
बताया गया है कि आरोपी मौलाना में एक का नाम मो सरफराज आलम है और दूसरा का नाम मो बरकतउल्ला है। फिलहाल दोनों मौलाना
मो सरफराज आलम और मो बड़कतउल्ला
पुलिस के गिरफ्त में है। इस बाबत त्रिवेणीगंज SDPO विपिन कुमार ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, दोनो आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बाइट= फजलू रहमान, पीड़ित।

Supaul Dastak News
783
0

Leave a Comment