December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

पीएम मोदी ब्रूनेई और सिंगापुर के लिए हुए रवाना

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रूनेई और सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए.

पीएम मोदी को ब्रूनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया ने न्योता दिया था.

ब्रूनेई के बाद पीएम मोदी सिंगापुर रवाना होंगे. यह दौरा 4-5 सितंबर के बीच होगा.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “अगले दो दिन ब्रूनेई और सिंगापुर की यात्रा करूंगा. भारत के साथ रिश्ते मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित होगा. भारत और ब्रूनेई के राजनयिक संबंध कायम होने के 40 साल पूरे हो गए हैं. सुल्तान हाजी बोल्किया से मुलाकात करूंगा.”

पीएम मोदी ने लिखा, “सिंगापुर में मैं राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्रियों ली सीन यूंग और गोह चोक टोंग से बातचीत करूंगा.”

पीएम मोदी की यात्रा कितनी अहम?

पीएम मोदी की ब्रूनेई यात्रा रक्षा साझेदारी के लिए अहम है. दोनों देश इस क्षेत्र में सहयोग के लिए एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाना चाहते हैं.

भारत और ब्रूनेई के ऊर्जा क्षेत्र और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी सहयोग का विस्तार करने की उम्मीद है.

भारत और ब्रूनेई के राजनयिक संबंध साल 1984 में स्थापित हुए थे और इस साल संबंधों को 40 साल पूरे हो गए हैं.

वर्तमान में क़रीब 14 हज़ार भारतीय ब्रूनेई में रहते हैं. ब्रूनेई में बड़ी संख्या में रह रहे डॉक्टर और शिक्षक भारत से हैं.

Supaul Dastak News
0
0

Leave a Comment