December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

आरक्षण वापसी की मांग को लेकर पान समाज के द्वारा दिया गया एकदिवसीय धरना

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
मधेपुरा:-

बिहार पान महादलित कोऑर्डिनेशन कमिटी पटना के आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय विशाल धरना जिला मुख्यालय के कला भवन परिसर में आयोजित की गई। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता महंत श्री सुखदेव दास जी महाराज के द्वारा किया गया तो वहीं मंच का संचालन जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास के द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों से भारी संख्या में पान समाज के लोग कला भवन पहुंचकर एकजुटता का परिचय दिया । बताया गया कि बिहार एवं केंद्र की अनुसूचित जाति की सूची में शामिल पान जाति से

9 वर्षों बाद पान जाति से आरक्षण वापस लेने का आदेश दिया, जिसके बाद बिहार सरकार ने भी इस आदेश के आलोक में आरक्षण वापसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस आदेश से पान समाज के भविष्य पर गहरा संकट मंडरा रहा है।इस दौरान धरना को संबोधित करने और अपना समर्थन देने पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व सदर से राजद विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि इस समाज को अभी आरक्षण की जरूरत है और उनके जायज मांगों का हम समर्थन करते हैं इसके साथ ही सिंघेश्वर से राजद विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि पान समाज का आरक्षण छीन जाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है और इस समाज के साथ नाइंसाफी हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान अपने मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन पत्र लेकर सिस्ट मंडल के द्वारा जिला अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें सरकार के नाम ज्ञापन पत्र सोपा गया । जिला अधिकारी को सौंप गए ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि संयुक्त पर्वत समिति की बल संख्या 119 बी 1967 के समरूप क्रमांक 20 पान,स्वासी, ततावां को एक साथ जोड़कर शीघ्र बिल पास करने हेतु सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार को अनुशंसा भेजने की मांग उठाई गई है।

बाईट- अनिता कुमारी , मुखियाप्रो

चंद्रशेखर,पूर्व मंत्री राजद विधायक

Supaul Dastak News
452
0

Leave a Comment