Listen to this article

सुपौल में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने रिश्वतखोरी पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के आवासीय परिसर से उनके स्टेनो एएसआई बिट्टू कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पहले से प्राप्त शिकायत पर निगरानी टीम द्वारा कारवाई की गई। जैसे ही एएसआई बिट्टू कुमार ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया गया और आरोपी को निगरानी अन्वेषण की टीम अपने साथ पटना ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्ती को दर्शाती है।
Post Views: 1,614






Users Today : 260
This Month : 6148
This Year : 6148
Total Users : 58349
Views Today : 611
Total views : 155359
Who's Online : 1