January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव और ओवर ब्रिज की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर दिया धरना।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सुपौल जिले के थरबिटिया रेलवे स्टेशन पर आज विभिन्न मांगों को लेकर दर्जनों स्थानीय लोगों ने धरना देकर अपनी मांगों का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा है।

धरना में शामिल लोगों ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

धरना में शामिल लोगों ने कहा कि उनकी तीन प्रमुख मांगे हैं। जिसमे थर्बिटिया स्टेशन पर एक्स्प्रेस ट्रेन का ठहराव किया जाय, स्टेशन के समीप रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण हो और स्टेशन के समीप क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण किया जाय। लोगों ने कहा कि इस इलाके के लोगों को एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए दूसरे स्टेशन पर जाना पड़ता है साथ ही ओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं स्टेशन के समीप निर्मित दो पुलिया पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है बबाजूद इसके प्रसाशन द्वारा पुलिया का निर्माण नहीं किया जा रहा है जिसके चलते चार पहिया वाहनों का परिचालन बंद है साथ ही हर पल दुर्घटना की आशंका लोगों को बनी रहती है।

धरना प्रदर्शन के बाद मांगों का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। साथ ही अल्टीमेटम दिया गया कि जल्द ही इस दिशा में पहल नहीं हुई तो आगे बड़ा आन्दोलण किया जाएगा।

बाइट=ओम प्रकाश जोगी, स्थानीय।

बाइट= मो कलीम, स्थानीय।

बाइट=शैलेन्द्र कुमार, स्थानीय ।

बाइट=प्रदीप कुमार भारती, स्टेशन अधीक्षक।

Supaul Dastak News
890
0

Leave a Comment