
कोसी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव से कोसी तटबंध के अंदर कोसी नदी का कटाव शुरू है, जिससे नदी के किनारे रहने वाले लोग दहशत में है. हालांकी आज सुबह आठ बजे कोसी बराज से एक लाख 82 हजार 640 क्यूषेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है. लेकिन कोसी के जलस्तर में लगातार हुई उतार चढाव से कटनियां भी तेज हो गया है.
लगातार हो रही कटाव से कोसी तटबंध के अंदर के लोग भयभीत हैं और कटाव से बचने के लिए अपने घर वार उजाड़कर ऊँचे स्थानों पर ले जा रहे हैं. जिससे लोगों कि मुश्किलें बढ़ गई है.
यह तश्वीर कोसी तटबंध के अंदर बसे सदर प्रखंड के बलबा पंचायत के लालगंज गांव का है. जहाँ बड़ी तेजी से कोसी का कटाव हो रहा है. बताया गया है कि कोसी के कटाव से लालगंज गांव के दर्जनों परिवार के लोग अपना घर वार उजाड़कर ऊँचे स्थानों पर लेकर चले गए हैं. कई घर कोसी में समा भी चूका है.
स्थानीय लोगों का आरोप है की कोसी के कटाव से लालगंज गांव अब उजड़ चूका है. जिससे कटाव पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई है. लेकिन इसके बाबजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधि द्वारा कटाव पीड़ितों के लिए राहत की व्यवस्था नहीं की गई है. जिससे लोग आक्रोषित हैं.
बाइट – स्थानीय.
बाइट – ई अरविन्द कुमार, कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग.





Users Today : 247
This Month : 6135
This Year : 6135
Total Users : 58336
Views Today : 530
Total views : 155278
Who's Online : 2