
मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आज से सुपौल जिला के पीपरा प्रखंड के जीविका कैडर हड़ताल पर चली गई है। हड़ताल में शामिल जीविका कैडर की दर्जनों महिलाओं ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। अपनी मांगों को लेकर इसकी सूचना विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय पीपरा थाने को भी सौंपा गया है। हड़ताल में शामिल पीपरा प्रखंड की जीविका कैडर की महिलाओं ने कहा कि उन्हें मात्र दो हजार मानदेय दिया जाता है। जो एक मजदूर से भी कम है। कहा कि उन्हें आज तक कोई पहचान पत्र भी नहीं दिया गया है। जीविका कैडर की महिलाओं ने कहा कि आज से पिपरा प्रखंड क्षेत्र की तमाम जीविका कैडर हड़ताल पर रहेंगे। जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना जायेगा हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान जीविका कैडर की महिलाओं ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेवाजी और प्रदर्शन किया है। इस दौरान जीविका कैडर की महिलाओं ने नारेवाजी करते हुए कहा दो हजार में दम नहीं अठारह हजार से कम नहीं, नीतीश कुमार हाय हाय और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
बाइट- जीविका कैडर की महिलाएं।






Users Today : 178
This Month : 792
This Year : 43341
Total Users : 45896
Views Today : 620
Total views : 124703
Who's Online : 1