January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड आदि को बंद करने का निर्देश।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जिले भर में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड आदि को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।
प्रमंडलीय आयुक्त कोसी प्रमंडल सहरसा के निर्देश पर सिविल सर्जन ने इसे सख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया है। सिविल सर्जन ने तमाम सरकारी अस्पताल के प्रभारी को उसके संबंधित क्षेत्र में जांच कर अवैध रूप से संचालित किये जा रहे अवैध नर्सिंग होम, जांच घर, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन आदि की जांच कर सामुचित कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। इसी कड़ी में आज राघोपुर रेफरल अस्पताल प्रशासन के द्वारा माइकिंग के जरिये प्रचार कर बाजार में लोगों को इस निर्देश से अवगत कराया है। जिसमे कहा गया है कि अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड आदि के कारण लोग शोषण के शिकार हो रहे हैं। जिसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग प्रशासन के निर्देश के आलोक में रेफरल अस्पताल राघोपुर प्रशासन के द्वारा प्रचार प्रसार कर कर अंतिम चेतावनी दी जा रही है। कहा गया कि राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र में जो भी अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड आदि अवैध रूप से चल रहा है। वह स्वयं ही बंद कर दे। साथ ही यह भी कहा गया कि जो भी मकान मालिक के मकान में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी एक्स-रे सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड आदि जांच के दौरान संचालित पाया जाएगा तो उक्त मकान को सील कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के इस पहल से अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
बाइट= डॉ डीएन राम। प्रभारी, रेफरल अस्पताल राघोपुर।

Supaul Dastak News
793
0

Leave a Comment