
किशन पुर प्रखण्ड के सुखासन पंचायत वार्ड 17 में आज महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी जीविका और गैर जीविका दीदीयो ने भाग लिया इस मौके पर सामुदायिक समन्वय दीपा जायसवाल ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा पूरे बिहार के सभी जिलों में ये महिला संवाद कार्यक्रम किया जा रहा इसमें महिला से जुड़ी हर समस्या और बिहार सरकार के द्वारा दिए जाने वाले योजनाओं के बारे बताया जाता है जिस महिलाओं को सरकार के द्वारा किसी प्रकार का योजनाओं से लाभ नहीं मिल रहा वो महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी बातों को रखते है वही इस कार्यक्रम के माध्यम से आवास योजना शौचालय जैसे योजनाओं से वंचित महिलाओं को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है ताकि उनकी समस्या को सुनकर उसका हल निकाला जाए वहीं इस कार्यक्रम में आए सभी जीविका और गैर जीविका दीदी को एक एक पंपलेट भी दिया जाता है जिसमें सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का विवरण दिया गया ताकि सभी महिलाओं को इसके बारे में जानकारी मिल सके और उसका लाभ मिल सके
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना है।





Users Today : 247
This Month : 6135
This Year : 6135
Total Users : 58336
Views Today : 522
Total views : 155270
Who's Online : 4