January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

महेशपुर में मनरेगा पीआरएस के घर भीषण चोरी, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर में भीषण चोरी की घटना घटी है, जिसमें मनरेगा विभाग के PRS प्रवीण जायसवाल के घर भीषण चोरी हुई है। बताया गया है कि लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। चोरी की घटना उस समय हुई जब प्रवीण जायसवाल और उनका परिवार किसी शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे।

जब प्रवीण जायसवाल रात के करीब 1 बजे अपने घर वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर, उन्होंने पाया कि घर में रखे गोदरेज अलमीरा का भी ताला टूटा था और उसमें रखे जेवरात और रुपया गायब थे। घर के कई अन्य सामान भी गायब थे। जिसके बाद, प्रवीण जायसवाल ने डायल 112 को कॉल किया, लेकिन डायल 112 नहीं पहुंची। इसके बाद, उन्होंने पिपरा थाना को सूचना दी, लेकिन थाना भी मौके पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साए ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने अहले सुबह NH 106 को महेशपुर में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को समुचित आश्वासन दिया और जाम हटाया गया। पीड़ित परिवार ने सदर एसडीपीओ को भी इसकी सूचना दी है। पिपरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से लोग दहशत में हैं।

Supaul Dastak News
719
0

Leave a Comment