December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

पेंट के जेब में फटा मोबाइल, चार जख्मी।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पेंट के जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट होने से चार लोगों के जख्मी होने का मामला सामने आया है। दरअसल इस घटना में जिसके पेंट के जेब मे मोबाइल फटा वो सख्स गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं मौके पर उसे बचाने गए उस सख्स के भाई मां और पिता के हाथ भी हलके रूप से झुलस गए है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में किया गया है।
यह घटना छातापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूंटी वार्ड 3 की बताई जा रही है। कहा गया है कि स्थानीय विजय मंडल किसी काम के सिलसिले में छातापुर जाने के लिए घर से निकल रहे थे। बाइक पर बैठने के पहले उसके जेब से धुआं निकलने लगा। यह देख उसका भाई वहां पहुंचा और उसके जेब में रखे मोबाइल निकालने की कोशिश की। लेकिन तब तक जेब मे रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट कर गया। जिसके बाद उसके पेंट में आग लग गई। जिसके बाद उसकी मां पिता भी दौड़े और उसके पेंट में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। इस घटना में जहां विजय मंडल के जांघ में गहरा जख्म हो गया। वहीं उसे बचाने के दौरान उसके भाई मां और पिता के भी हाथ आग बुझाने के दौरान झुलस गई है। घटना के बाद घायलों को CHC छतापुर में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया है।
बताया गया कि वीवो कंपनी का मोबाइल ब्लास्ट किया है जो उसने पांच साल पहले खरीदा था।
घटना के बाद परिवार वाले गहरे सदमे में है।
बाइट= विजय मंडल, घायल।
बाइट= घायल का भाई।

Supaul Dastak News
729
0

Leave a Comment