January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी ई. प्रभास पहुंचे मृ*तक के घर

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

उदाकिशुनगंज अंतर्गत तेलडीहा गांव के निवासी विशाल महतो,माला देवी,आरती देवी की भीषण सड़क हादसा में दर्दनाक मौत हो गई थी एवं लुधियाना में एक फैक्ट्री की बिल्डिंग गिरने से हरेली निवासी स्व० नारायण यादव के पुत्र ललन यादव की मौत हो गई थी।बुधवार को बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी ई. प्रभाष कुमार तेलडीहा एवं हरेली पहुंचकर दोनों मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया एवं हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। परिजनों से मिलने के बाद राजद नेता ई. प्रभाष ने कहा कि दोनों ही घटना बहुत ही दुखद है,मृतक के परिजनों एवं उनके बच्चों के भविष्य के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे,जिससे कि इनका परिवार बिखड़े नहीं। और सरकार से उचित मुआवजे की मांग करते हुए उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही।मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम,पंचायत अध्यक्ष दीपनारायण यादव,मो इसराफिल,विवेक कुमार,छात्र अध्यक्ष रवि यादव,पार्षद मनोज कुमार,छात्र नगर अध्यक्ष राहुल कुमार,मिलन यादव,लालू कुमार सहित अन्य राजद कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Supaul Dastak News
428
0

Leave a Comment