
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुपौल के बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्व वैद्यनाथ मेहता जी क़े प्रतिमा का अनावरण किया है। इस मौक पर पूर्व मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुसवाहा, PHED मंत्री नीरज बबलू , निर्मली विधायक जदयू के अनिरुद्ध यादव सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रभु श्री राम मंदिर में बिराजमान हो गए हैं अब माता सीता को भी बहुत जल्द भव्य मंदिर में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा गौरव शाली इतिहास रहा है। इसे हमलोग बचा कर रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक कहीं भी लव कुश के प्रतिमा की स्थापना नहीं हुई है। हमलोग जल्द ही बाल्मीकि नगर में लव कुश की प्रतिमा स्थापित करेंगे।
इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व मंत्री स्व वैद्यनाथ मेहता जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। हालांकि इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रतिमा के अनावरण में देर हुई लेकिन देर से ही सही यह पहल सराहनीय है।
बाइट:-नीरज कुमार सिंह बबलू, मंत्री
बाइट- सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री।।






Users Today : 173
This Month : 787
This Year : 43336
Total Users : 45891
Views Today : 583
Total views : 124666
Who's Online : 2